Breaking News

अंबिकापुर@कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई

Share

अंबिकापुर,02 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कार्यालय अम्बिकापुर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में पार्टी के नेतओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी द्वारा अपने जीवन में अपनाये गये सादगी और तत्कालीन समाज दशा पर आधारित उनके निर्णयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। जयंती पर आयोजित इस सभा में कांग्रेस के अनेक नये सदस्य भी जुडे थे। इन सभी को देश के निर्माण एवं कांग्रेस की विचारधारा की स्थापना में गांधी जी एवं शास्त्रीजी के योगदान से अवगत कराया गया। इस दौरान परिचर्चा को बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अशफाक अलि आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन एवं आभार प्रदर्शन दुर्गेश गुप्ता के द्वारा किया गया।
सभा में रामविनय सिंह, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, गुरुप्रित सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, लवकेश पासवान, अनिल सिंह, विवेक सिंह, दिलिप धर, चंद्र प्रकाश सिंह, अमित तिवारी राजा, हिमांशु जायसवाल, निखिल विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, मुनेश्वर राजवाडे, अविनाश कुमार, अतिश शुक्ला, मो0 इमरान, दिनेश कुमार शर्मा, अमित सिंह, जवाहर सोनी, केदार यादव, परवेज आलम गांधी, संदीप सिन्हा, राजीव सिंह, अलि, गीता रजक, शकीला सिद्धकी, सपना सिन्हा, नसरीन जहां, पूनम सोनी, हमीदा बानो, प्रिति सिंह, रश्मि सोनी, साधना कश्यप, मंजू सिंह, अनुराधा सिंह, संगीता मिंज, सावित्री ठाकुर, मानसी ठाकुर, उर्मीला विश्वास, मोमिना खातून, सपना सिन्हा आदि ने भी शिरकत की।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply