Breaking News

लखनपुर@सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Share

लखनपुर,01अक्टूबर 2024। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर मुख्य मार्ग के गवटिया पारा मोड़ के पास मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर आम पेड़ के गोला से टकराकर सडक़ पर गिर गया। अंदरुनी गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हों गई। घटना की सूचना मिलते हैं डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
युवक का नाम सुरेश पिता हुलास राम जाति बरगाह 21 वर्ष ग्राम पुहपुट्रा थाना लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि युवक ग्राम पुहपुट्रा से लखनपुर किसी कार्य के लिए जा रहा था। गणेशपुर गवटिया पारा मोड के पास जैसे ही पहुंचा, युवक बाइक से नियंत्रण खो दिया और सडक़ किनारे रखे आम पेड़ की गोला में टकराते हुए सडक़ पर गिर गया। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटे आई और खून की उल्टी करने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply