Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ़ में बेलगाम अपराध और कानून व्यवस्था को सम्हालने में भाजपा सरकार की विफलता

Share

अम्बिकापुर,01 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ में बेलगाम अपराध और कानून व्यवस्था को सम्हालने में भाजपा सरकार की विफलता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने शिरकत की। 27 सितंबर को गिरौदपुरी से यात्रा के प्रारंभ में भी वे मौजूद थे।यात्रा प्रारंभ होने के पांचवें दिन यात्रा राजधानी रायपुर पहुंच गई है। बुधवार यात्रा के अंतिम दिन यात्रा की शुरुआत रायपुर के सड्डू से प्रारंभ होगी जो गांधी मैदान में समाप्त होगी। गांधी मैदान में कांग्रेस ने एक सभा का भी आयोजन किया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के शामिल होने की संभावना है। आज की यात्रा में सरगुजा जिले से पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, जे पी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, मधु सिंह, आशीष वर्मा, नीतीश चौरसिया, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, संजर नवाज, अनिकेत गुप्ता, राहुल सोनी, जितेंद्र, अविनाश साहू, अंकित साहू, पीयूष सोनी, मनीष साहू,सालिक अंसारी आदि शामिल हुए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply