अंबिकापुर,30 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय अभी भी फरार है। जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
छड़-सीमेंट चोरी करने का आरोप लगाकर जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने कर्मचारियों व साथियों के साथ मिलकर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या करने के बाद उसके शव को सभी ने ग्राम लुरेना बड़वापाट कमलेश्वरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे में दफन कर दिया था। उसके उफर कांक्रीट करा दिया था। परिजन की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने 6 सितंबर को उसकी लाश बरामद की थी। पुलिस ने घटना में शामिल प्रत्युश पाण्डेय, गुड्डू कुमार, तुलेश्वर तिवारी, शैल शक्ति साहू, गौरी तिवारी, दीपांशु महाराज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। वहीं मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं मामले में शामिल आरोपी जहांगीर अंसारी (25) को गिरफ्तार किया है। यह ग्राम कुसमई धौरिया थाना बिरनी जिला गिरिडीह झारखण्ड का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी जहांगीर गोदाम की रखवाली करने का काम करता था। वह पुलिस को बताया कि घटना दिवस 7 जून को मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व अन्य लोगों ने मृतक संदीप लकड़ा को गोदाम में उल्टा बांधकर मारपीट कर बंद कर दिए थे। आरोपी जहांगीर द्वारा मामले की जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस को न बताने व आरोपियों को सहयोग किए जाने का अपराध पर कार्रवाई की गई है। मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। आईजी अंकित गर्ग ने मुख्य आरोपी के बारे में पता बतने वालों को 30 हजार व एसपी ने दस हजार रुपए की इनाम की घोषणा की गई है। इसके बावजूद भी मुख्य आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur