Breaking News

नहर में गिरी बस ,6 की मौत,2 की हालत नाजूक

Share


रायगंज ,23 सितंबर 2021 (ए )। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , यह घटना बीती रात करीब 10 बजे हुई जब पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 प्रवासी मजदूरों को लेकर चार्टर्ड बस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की ओर जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि रायगंज पुलिस थाना इलाके में रूपाहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बस एक नहर में गिर गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए और उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वह गोताखारों की मदद से नहर में यह तलाश कर रही है कि क्या अब भी कोई लापता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर अपने घर लौट आए थे। अब वे कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद वापस अपने कार्य स्थलों पर जा रहे थे। झारखंड से कुछ मजदूरों को लेने के बाद बस पश्चिम बंगाल में रह रहे मजदूरों को लेने आई। जब घटना हुई तब बस लखनऊ की ओर जा रही थी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा रायगंज में निर्माणाधीन नेशनल रोड और ओल्ड नेशनल रोड के जंक्शन पर रूपहार के पास हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस नियंत्रण खो बैठी और नहर में जा गिरी। यह भी बताया गया कि बस में एक से अधिक बच्चे और महिला सवार थे। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बस यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। उसके बाद उस भयानक मंजर को देखकर लगभग हर कोई हैरान रह गया। बस कीचड़ में पलट गई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply