लखनपुर,26 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित रेंड नदी के समीप सड़क पार करने के दौरान ट्रेलर की चपेट में आए राहगीर ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने ट्रेलर वाहन जप्त कर लिया है।
जानकारी अनुसार रघुनाथ राम पिता करीमन राम 55 वर्ष ग्राम जजगी निवासी बुधवार की शाम 7 बजे लकड़ी का लट्ठा कंधे में लेकर एनएच 130 सड़क को पार कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही बीच सड़क पर पहुंचा तेज रफ्तार सरिया लोड ट्रेलर के चालक में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए राहगीर का कुचल दिया। पेट के नीचे का हिस्सा बुरी तरह छत विक्षत होने से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी में रखा गया। अज्ञात ट्रेलर की पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी जिसमे लखनपुर पुलिस को सफलता मिली। सरिया लोड ट्रेलर क्रमांक यूपी 78 एचटी 2217 को जप्त कर थाने लाया गया।लखनपुर पुलिस द्वारा गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनो की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur