अंबिकापुर,23 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा में रविवार को खेत में काम करने के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बगीचा अस्पताल से इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सूरजो राम पिता समल साय (45) बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा का रहने वाला था। वह रविवार को गजानंद सहित अन्य लोगों के साथ गांव के सरपंच के बाड़ी में टमाटर लगा रहा था। खेत के पास ही महुआ पेड़ के मधुमक्खियों का छाा था। एक बाज ने मधुमक्खियों के छो पर चोंच से ठोकर मार दिया। इससे मधुमक्खी उडऩे लगे और खेत में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। कुछ मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं सूरजोराम व गजानंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur