Breaking News

अंबिकापुर@निगम कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Share


अंबिकापुर,20 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर में सांकेतिक हड़ताल प्रारंभ कर दी है, तीन दिवसीय हड़ताल का गुरुवार को दूसरा दिन था। निगम कर्मी मांगों के संबंध में किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं होने पर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के मूड में हैं।
विदित हो अंबिकापुर नगर निगम सहित प्रदेश के ज्यादातर नगरीय निकायों का हाल आमदनी के मामले में बदहाल है, जिस कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पाता है। पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों के संगठन द्वारा 18 से 20 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल का निर्णय पूर्व की बैठक में लिया गया था।
कर्मचारियों के संगठन ने नियमित वेतन के साथ ही बकाया एरियर्स भुगतान, प्लेसमेंट कर्मचारियों के नियमितिकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। गुरूवार को संगठन के निर्देश पर किए जा रहे सांकेतिक हड़ताल का दूसरा दिन था, इस कारण निगम में चहल-पहल नहीं दिख रही थी। आवश्यक कार्यों में लगे कर्मचारी काम पर थे, जिससे निगम में काम चल ही रहा है।
वहीं मांगों के संबंध में शासन से चर्चा करने संगठन में शामिल स्थानीय कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर गया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने मजबूर होंगे।


Share

Check Also

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने …

Leave a Reply