अंबिकापुर, 20 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में नहाने के दौरान दादा-पोती तालाब में डूूब गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार विष्णु घोष उम्र 65 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित घोष मोहल्ला में रहता था। वह शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे 11 वर्षीय पोती के साथ मोहल्ले के तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान पोती पानी में डूबने लगी। पोती को डूबता देख दादा बचाने के लिए तालाब में उतर गया। इस दौरान वह भी डूबने लगा। आस पास के लोगों ने देखा तो दोनों को किसी तरह तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur