सांसद चिंतामणि महाराज ने संभाग स्तरीय नॉक आउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
अंबिकापुर,15 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। संभाग स्तरीय नॉक आउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को गांधी स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज थे। उद्घाटन मैच सूरज क्लब तालपारा व फुटबॉल क्लब देवनगर के मध्य खेला गया। जिसमें तालपारा की टीम ने 1-0 गोल से देवनगर की टीम को हरा दिया।
उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि सांसद चितामणि माराज, विशिष्ट अतिथि अंबिकापुर विधाययक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज थे। प्रबोध मिंज छाीसगढ़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष व जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष हैं। इनके द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सांसद ने खिलाडिय़ां से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है। इस लिए जीवन में खेल बहुत जरूरी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक रविन्द्र तिवारी, आलोक दुबे, अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केशरी, विवेक सिंह, विश्व विजय सिंह तोमर, शैलेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, मधुसुदन शुक्ला, आकाश गुप्ता, संतोष बिहाड़े, सर्वेश तिवारी व सरगुजा फुटबॉल एकाडमी के कोच रामहबादुर माला उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur