अंबिकापुर,13 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। युवती के घर के दीवार पर अश्लील बातें लिखकर युवक द्वारा बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं युवक ने इससे पूर्व पीडि़ता के साथ कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रिकेश पैकरा लखनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह 7 सितंबर को अपने गांव के ही एक लडकी के घर के दीवार पर अश्लील बातें लिखकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। वहीं युवक ने युवती के साथ वर्ष 2023 में छेड़छाड़ भी किया था। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट 12 सितंबर को थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur