Breaking News

अम्बिकापुर@नाबलिग लड़की से छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर, 10 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। नाबलिग लड$की से छेड़छाड़ करने के मामले मे΄ कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीडि़ता से छेड़छाड़ कर अपने रूम मे΄ ब΄द कर चला गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अुनसार 8 सित΄बर को नाबालिग लडकी घर से दुकान जाने निकली थी। वह काफी देर बाद भी वापस नही΄ लौटी तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी पीडि़ता की आवाज मोहित सारथी के कमरे से आ रही थी। परिजन जाकर देखते तो मोहित के कमरे में ताला बंद था और अंदर से पीडि़ता की आवाज आ रही थी। परिजन ने मोहित के परिजन को बुलाकर ताला तुड़वाकर पीडि़ता को बाहर निकाले। पीडि़ता ने परिजन को बताया कि दुकान से वापस आते समय मोहित रास्ते में मिला और अपने घर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। परिजन की बताने की बात कहने पर वह मुझे कमरे के अंदर बंद कर भाग गया। पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 127 बीएनएस एव΄ पोस्को एक्ट की धारा 7, 8 के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply