अंबिकापुर,26 जून 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित खडग़ांवा के पास 25 जून की रात को आने सोने दो बाइकों की भिड़त हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार संजय कुमार पिता राजेश पनिका (30) चलगली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अंबिकापुर गांधीनगर में किराए के मकान में रहता था। 25 जून की रात को वह बाइक से प्रतापपुर जाने निकला था। रात करीब 12 बजे खडग़ांवा जंगल में सोने से आ रहे बाइक सवार अरविन्द से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इजाज के दौरान दोनों की मौज हो गई। अरविन्द यूपी प्रयाग राज का रहने वाला था। वह दो अलग-अलग बाइक में चार लोगों के साथ प्रयागराज से जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए निकला था। 25 जून की देर रात खडग़ांव जंगल में बाइक सवार संजय कुमार के साथ भिड़ंत हो गई। वहीं दुर्घटना में दोनों बाइक के पीछे बैठे दो लोग घायल भी हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur