अंबिकापुर,26 जून 2024 (घटती-घटना)। पिता द्वारा शराब के नशे में घर वालों के साथ मारपीट व गालीगलौज करने से परेशान पुत्र ने 24 जून को र्इंट्ट व डंडे से बेदम पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मणिपुर पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इंदर लाल कुजूर मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा का रहने वाला था। वह अक्सर शराब पीकर घार आता था और पत्नी व बच्चों के साथ गालीगलौज व मारपीट करता था। इससे घर वाले परेशान थे। 24 जून की रात को इंदर लाल शराब पीकर घर आया और घर वालों के साथ विवाद करने लगा। वहीं इसका बेटा सागर कुजूर घर में था। पिता द्वारा घर वालों के साथ बार-बार विवाद करने से तंग होकर गुस्से में पिता के सिर पर ईंट्ट से मार दिया। इससे उसके पिता जमीन पर गिर गया। इसके बावजूद भी बेटा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और डंडे से बेदम पिटाई कर दी। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण पिता जमीन पर ही पड़ा रहा। इधर बेटा सागर पिता की पिटाई करने के बाद घर से बाहर चला गया। देर रात जब वापस आया तो उसके पिता जमीन पर घायल अवस्था में ही पड़ा था। उसे उठाकर इजाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मणिपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी बेटा सागर कुजूर (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से घटना में प्रयुक्त र्इंट्ट, डंडा जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे,सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे,स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पन्नालाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी, सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, निर्मल सिंह नगर सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur