
अंबिकापुर,25 जून 2024 (घटती-घटना)। बीते दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ता द्वारा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के समक्ष सत्र 2024 के परीक्षा परिणाम अनियमिता को लेकर आंदोलन किया गया। परिषद के कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि वाड्रफनगर,प्रतापपुर और शंकरगढ़ के कॉलेज के विद्यार्थियों को इंग्लिश विषय में फेल कर दिया गया है,सरगुजा संभाग के लगभग 400 विद्यार्थियों को इंग्लिश विषय में 0 नंबर 1,2,3,4,नंबर दिया गया है, जिससे विद्यार्थी का भविष्य संकट में है इसका अर्थ यह है कि कॉपी जांचने की परदर्शिता सही नहीं है। जिसके कारण छात्रों में उग्र आक्रोश है । परिषद के कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि जब से सरगुजा विश्वविद्यालय में 2020 से कुलपति की नियुक्ति की गई है तब से लगातार कुलपति जी के ऊपर भ्रष्ट्राचार का आरोप लग रहा है सहायक शिक्षक अखिलेश पाठक जो की भ्ष्ठ के सहायक शिक्षक थे उन्हें अपने व्यक्तित्व से नौकरी से हटा दिया जाता है , ऐसे ही प्रिया राय को भी सहायक शिक्षक पद से हटा दिया जाता है सरगुजा विश्वविद्यालय की 60′ उार पुस्तिका ख्॥ यूनिवर्सिटी में ही जचने जाती है और वह के शिक्षक ष्ठ्य सिंह को कुलपति द्वारा करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा चूका है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में यू.टी.डी. के विधि विभाग में निम्न दो नाइमा कुमर अंसारी व नसमुद्दीन खान अतिथि व्याखायाताओ की नियुक्ति कब से तथा उनके नियमों के तहत की गई है। आंदोलन में प्रमुख रूप से उज्ज्वल तिवारी,गोपाल सिंह, अविनाश मंडल, रोहन मंडल, रोनी मिश्रा, इनय साहू, आस्तिक सिंह, रितेश गुप्ता, सृष्टि, लक्की, कैफ, सिद्धार्थ, मयंक शुक्ला,जय सिसोदिया, हिमांशु वा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur