अंबिकापुर,24 जून 2024 (घटती-घटना)। स्व0 महाराज श्री मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 23 वीं पुण्यतिथी पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन अम्बिकापुर में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनि श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी पुत्री श्रीमति आशा सिंहदेव ने उनसे जुडी विस्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि स्व0 महाराज साहब सदैव से महिला सशक्तिकरण के हितैशी रहे। राजमाता स्व0 देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के राजनैतिक जीवन की शुरुआत हो या स्वयं श्रीमति आशा सिंदहदेव के राजनैतिक जीवन में उनके शिखर तक पहॅुंचने का मार्ग हो प्रेरणा सदैव स्व0 महाराज साहब से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि आज चाहे वे या उनके बडे भाई श्री टी0एस0 सिंहदेव दोनो ने जो राजनैतिक मुकाम हासिल किया वो स्व0 महाराज साहब की बदौलत ही है। गौरतलब है कि श्रीमति आशा सिंहदेव का विवाह हिमांचल प्रदेश में चंबा रियासत में हुआ था। वे हिमांचल प्रदेश में 7 बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। कई बार वो हिमांचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वे आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव हैं। 7 वर्ष पूर्व उनके पंजाब प्रभारी रहते पंजाब में कांग्रेस जीती थी और कांग्रेस की सरकार बनी थी। श्रीमति आशा सिंहदेव ने बताया कि स्व0 महाराज साहब को अपने सरगुजिहा होने पर बहुत नाज था। सरगुजा के विकास के लिये जो संभव था वो उन्होंने किया। उनके लिये सरगुजा और सरगुजिहा प्रथम प्राथमिकता में थे। लेकिन वे यहां के पर्यावरण को लेकर बहुत संवेदनशील थे। श्रीमति आशा सिंहदेव ने कहा कि विकास के लिये पर्यावरण के विनाश के वे बेहद खिलाफ थे। आज सरगुजा विकास के लिये पर्यावरण के विनाश का फल भुगत रहा है। सरगुजा में पड रही गर्मी और बारिश की कम होती मात्रा चिंताजनक है।
राजीव भवन में श्रद्धांजली सभा के पूर्व प्रतीक्षा बस स्टैण्ड पर स्थित स्व0 महाराज साहब एवं स्व0 राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की प्रतिमा पर श्रीमति आशा सिंहदेव एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण किया। महामाया मंदिर अम्बिकापुर में भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्री बालकृष्ण पाठक, श्री जे0पी0 श्रीवास्तव,डॉ0 अजय तिर्की,श्रीमत मधु सिंह, श्री अजय अग्रवाल,शफी अहमद,श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता,हेमंत सिन्हा,मो0 इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी सहित बडी संख्या में काग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur