अंबिकापुर,18 जून 2024 (घटती-घटना)। नाबालिक बालिका से बलात्कार का मामला सामने आया है। साथ में काम करने वाला मजदूर ने 13 जून को जबरन घर में लेजाकर बलात्कार किया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता 13 जून को गांव में ही इंट्ट भरने का काम करने गई थी। काम खत्म होने पर शाम को जब वह घर जाने लगी तो साथ में काम करने वाला काराबेल सीतापुर निवासी जयकुमार लकड़ा ने उसे रूकने के लिए बोला। कुछ देर बाद पीडि़ता पुन: घर जाने लगी तो जयकुमार ने उसे जबरन खींचकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने मामले की जानकारी घर आकर परिजन को दी। इसके बाद 17 जून को पीडि़ता मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 का अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, उप निरीक्षक आर. आर. भगत, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, महिला आरक्षक पुष्पा लकड़ा, अनामिका बड़ा, सैनिक विनय लकड़ा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur