गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई, 3000 नग नशीले इंजेक्शन जत
अंबिकापुर,18 जून 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने 17 जून को बनारस मार्ग पर ग्राम चठिरमा के पास चेकिंग के दौरान कार सवार झारखंड के एक युवक शक के आधार पर पकड़ा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार्टूनों में भरे 10 लाख रुपए के 3 हजार नग नशीले इंजेक्शन मिले, जिसे पुलिस ने जत कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झारखंड से अंबिकापुर पहुंचा था, यहां वह अन्य तस्करों को इसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने तस्कर को मंगलवार को जेल भेज दिया है।
नवपदस्थ एसपी योगेश पटेल के मार्गदर्शन में नशे के अवैध कारोबारियों सहित अन्य अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सरगुजा पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गांधीनगर पुलिस द्वारा सोमवार को चठिरमा रोड में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लटोरी की तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच 01 डीसी-3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देख कार बैक कर ले जाने लगा। यह देख पुलिस ने उसे रुकने कहा लेकिन वह कार से उतरकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत ग्राम अचला, नवाडीह निवासी पंकज धर दुबे पिता विनोद धर 28 वर्ष है। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अलग-अलग कार्टून में 3 हजार नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18 हजार मिली लीटर पाया गया, जिसे पुलिस ने जत कर लिया। पुलिस द्वारा जत नशीले इंजेक्शन की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी से इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गढ़वा से इसे सप्लाई करने अंबिकापुर ला रहा था। यहां स्थानीय सप्लायरों को देने के बाद वह लौट जाता। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार सहित नशीला इंजेक्शन जत कर लिया। पुलिस ने धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह, संजीव पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, उमाशंकर साहू, ऋषभ सिंह, राजेश किंडो व नारायण सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur