अम्बिकापुर,17 जून 2024 (घटती-घटना)। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक में रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। जायका होटल के बगल गली में बिजली ऑफिस की ओर से बाइक क्रमांक सीजी 30 सी 4132 का चालक अपने आ रहा था। पुलिस को देखते ही युवक बाइक मोडक¸र भागने लगा। पुलिस को संदेह होने पर उसे पीछा कर पकड़ा। बाइक के हैंडल में टंगे पीले रंग के झोले की तलाशी ली तो 50 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत इंजेक्शन की कतीत 24 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी निक्कू उर्फ भार्गव जायसवाल (18) निवासी रामानुजगंज हाल मुकाम मिशन चौक अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जत किया है। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल , आरक्षक अतुल सिंह, मनीष सिंह, उमाशंकर साहू, बृजेश राय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur