नशे को लेकर हुआ था विवाद पड़ोसी ही निकला युवक का हत्यारा

लखनपुर,15 जून 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आरोपी युवक कुंवरपुर बांध घुमाने के बहाने पल्सर बाइक में बैठाकर नहर किनारे ले जाकर मंदबुद्धि युवक का गला रेत पेट फाड़ अतडीया बाहर निकाल बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम मच गया। चंद घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से परिवार सहित का क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नीरज साहू पिता स्वर्गीय विजय साहू उम्र 25 वर्ष बाजार पारा लखनपुर निवासी ने मुहल्ले के ही मंदबुद्धि युवक मुकेश यादव पिता स्वर्गीय शंकर यादव उम्र 30 वर्ष बाजार पारा लखनपुर निवासी को शनिवार की सुबह कुंवरपुर बांध घुमाने के बहाने बजाज पल्सर बाइक में बैठाकर कुंवरपुर नहर किनारे ले गया आरोपी युवक चाकू और डंडा भी रखा हुआ था नशे की बात को लेकर आरोपी युवक नीरज साहू ने मंदबुद्धि युवक मुकेश यादव का गला रेत पेट फाड़कर अतडि़या बाहर निकाल बेरहमी से हत्या कर दी और आरोपी युवक वापस अपने घर चला गया घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को मिली सूचना मिलते हैं थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया वहीं परिजनों के रिपोर्ट पर धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खोजबीन में जुटे। चंदघंटे में ही पुलिस ने आरोपी नीरज साहू पिता स्वर्गीय विजय साहू बाजार पारा लखनपुर निवासी को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur