Breaking News

लखनपुर@कुंवरपुर जलाशय में अज्ञात महिला का पानी में सड़ा-गला तैरता मिला शव

Share


लखनपुर,13 जून 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर जलाशय में गुरूवार की सुबह पानी में तैरता सड़ा-गला अज्ञात महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना तत्काल लखनपुर थाना में दी गई । सुचना उपरान्त थाना प्रभारी अश्वनी सिंह अपने टीम के साथ कुंवरपुर जलाशय में पहुंच मौका निरीक्षण कर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को सूचना दी। साहनपुर पुलिस द्वारा मोबाइल में फोटो भेज कर आसपास के गांव में अज्ञात महिला शव का शिनाख्त की गई परन्तु अज्ञात महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सका। अंबिकापुर से आए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की उपस्थिति में पानी से शव को बाहर निकाला गया। और विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है। लखनपुर अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण उक्त अज्ञात महिला के शव को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंवरपुर जलाशय में लगभग तीन से चार दिन पूर्व की सड़ी-गली हुई लाश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कजे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा की पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है या फिर महिला की हत्या कर पानी में शव को डाला गया है। महिला का शिनाख्त नहीं होने से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply