- संवाददाता –
अंबिकापुर,08 जून 2024 (घटती-घटना)।राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्सों द्वारा पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत विश्व महासागर दिवस के अवसर शंकर घाट की साफ-सफाई की गई। एनसीसी कैडेट्स ने विश्व में यह संदेश दिया कि यदि हमें हमारा कल सुरक्षित रखना है तो हमें आज से ही इसके संरक्षण की शुरुआत करनी होगी। अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी पानी के इतनी गंभीर समस्या से पीडि़त हो सकते हैं जिसका अनुमान लगाना भी हमारे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। हमें अपने अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करके जल स्रोतों का संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य और एनसीसी अधिकारी ने सभी एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur