अंबिकापुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। विद्युत परियोजना स्वीकृति के नाम पर पूर्व मंत्री एवं विधायक टीएस सिंहदेव झूठी वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रहे हैं, उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के समय में ऊर्जा विभाग का कार्यभार होने के बावजूद तत्कालीन मंत्री टीएस सिंहदेव ने विद्युत परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं किया। जिसमे 132 केव्ही सब स्टेशन घंघरी, 33 केव्ही स्टेशन अजिरमा और प्रतापपुर चौक की स्वीकृति ली गई लेकिन पूरी नहीं हुई, घंघरी में परियोजना के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया अभी पूरी की जा रही है, अजिरमा और भकुरा की विद्युत परियोजना स्वीकृत नहीं है। केंद्र सरकार की योजना आरडीएसएस के तहत इसे सम्मिलित तो किया गया लेकिन कांग्रेस के समय में इसकी स्वीकृति नहीं ली गई। मधुसूदन शुक्ला ने आगे बताया कि इस प्रकार केदमा सबस्टेशन की स्वीकृति नहीं हो पाई थी तथा प्रतापपुर चौक और टपरकेला का सबस्टेशन के लिए भूमि आवंटन भी ऊर्जा विभाग प्रभार वाले तत्कालीन मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं करा पाए थे।
उन्होंने कहा कि 10 साल विधायक और 5 साल मंत्री पद पर रहने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई ध्यान नहीं दिया और आज जब भाजपा सरकार विद्युत परियोजना कार्य जनहित में शीघ्र पूर्ण करने का काम कर रही है तो कांग्रेसी इसका श्रेय लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार जनता के हित का पूरा ध्यान रख रही है और ये विद्युत परियोजना अति शीघ्र पूर्ण होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur