Breaking News

अंबिकापुर@नाग मंदिर से दान पेटी चोरी,थाने में शिकायत

Share

अंबिकापुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। शहर के गांधीनगर में नाग मंदिर से दान पेटी चोरी कार मामला सामने आया है। मंदिर से दान पेटी चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार शहर के गांधीनगर में नाग मंदिर है। वहां प्रति दिन श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। वहीं मंदिर में दान पेटी रखा हुआ था। जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। चोरी की जानकारी गुरुवार को स्थानीय लोगों को हुई। लोगों ने मंदिर से दान पेटी चोरी की शिकायत गांधीनगर थाना में की है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply