अंबिकापुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अंकित ताम्रकार शहर के केदारपुर का रहने वाला है। वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीडल्यू 7117 को 12 अपै्रल को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। इस दौरान किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही परमेश्वर लकड़ा निवासी गंगापुर स्कूलपारा थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह चोरी करने की बात स्वीकर की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी की बाइक जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा,आरक्षक रमन मण्डल, आरक्षक उमाशंकर साहू, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur