सूरजपुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। नगर के भैयाथान रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में अज्ञात नकाबपोश चोरों द्वारा सुबह के पहली पारी में लाखों रुपये के चोरी की घटना को लेकर सोनार समाज का प्रतिनिधि मंडल आज जिला पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे से मुलाकात कर जिले में सर्राफा व्यवसाइयों को चोरों द्वारा निशाना बनाये जाने पर रोष प्रकट किया व जल्द गिरफतारी की मांग की।
बता दे कि जिला मुख्यालय में भैयाथान रोड स्थित पंच मंदिर के समीप विकास ज्वेलर्स दुकान का संचालन किया जाता है बीते सोमवार की सुबह पांच बजे अज्ञात नकाबपोशों द्वारा धावा बोलकर दुकान व मकान के पीछे से घुस कर तकरीबन 5 लाख कैश सहित 20 लाख से ऊपर का समान पार कर दिया बताया जा रहा है कि विकास ज्वेलर्स के संचालन विकास सोनी रविवार की रात साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर अपने गोपालपुर स्थित घर चले गए थे एवं उनके माता पिता दुकान वाले घर मे ही सो रहे थे सुबह होते ही विकास के पिता ने उन्हें फोन पर जानकारी दी सूचना मिलते ही विकास दुकान पहुँचा तो भीतर का नजारा देख दंग रह गया दुकान में रखे तकरीबन पांच लाख कैश व सोने व चांदी के समान गायब थे जिसमे 4 लाख 20 हजार नगद सहित करीब 7 लाख 80 हजार रुपये मूल्य के 150 ग्राम सोना ढाई लाख का 3 किलो चांदी कुल सहित तकरीबन 20 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली गई थी मामले में पुलिस ने संचालक की शिकायत पर तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 457,380,व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना सुरु की है। विकास सोनी के माता पिता कहते है कि चोरी से एकदिन पहले तीन आदमी दुकान पर आए थे जिसमें एक ने मुह बांध रखा था सीसीटीवी फुटेज को देखने से व उनका शारीरिक बनावट से लगता है कि शायद वही लोग हो सकते है ।
खोजी कुत्ता भी नही लगा पाया था कोई सुराग
विकास ज्वेलर्स में हुए चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे सहित एडिशनल एसपी संतोष महतो,कोतवाली प्रभारी विमलेश दुबे सहित खोजी कुत्ता की टीम मौके पर पहुच जांच में जुटी थी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवेचना सुरु की पर घटना के दो दिन बाद भी कोई सुराग मिलता नही दिख रहा है। इसी संबंध में आज सोनार समाज का प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौपा व चोरों के गिरफतारी की मांग की
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur