अंबिकापुर, 03 जून 2024 (घटती-घटना)। नौतपा खत्म होते ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अंबिकापुर में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 38.1 दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञनिक एएम भट्ट के अनुसार इस बार नौतपा की मान्यता अनुकूल रही है। मान्यता है कि नौतपा समाप्त होते ही वर्षा होनी चाहिए। इस बार नौतपा में तपन भी अच्छी रही और नौतपा की समाप्ति के साथ ही अच्छी वर्षा भी देखने को मिल रही है। हालांकि यह वर्षा मानसून की वर्षा नहीं है। इस समय एक विक्षोभ पश्चिम की ओर से प्रभावी है जिसे अरब सागर की ओर से चक्रवाती हवाओं के नमी की ताकत भी मिल रही है साथ ही बिहार और उारप्रदेश पर भी प्रभावी संचरण का सहयोग मिल रहा है। अगले एक दो दिनों में इस विक्षोभ के कमजोर पडऩे के साथ ापमान में उछाल की संभावना अभी बनी हुई है। सोमवार का अधिकतम 38.1 न्यूनतम 24.0 दर्ज किया गया है। वहीं वर्षा 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur