अंबिकापुर,02 जून 2024 (घटती-घटना)। सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने के मोल में सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने चार प्रकरण में कुल चार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने नवागढ़ मेन रोड किनारे सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार पड़वार उम्र 40 निवासी कूपा थाना ओडग़ी, थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा गंगापुर मेनरोड सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी ऋषभ पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी दर्रीपारा अम्बिकापुर,थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा बतौली देवरी रोड़ किनारे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी जेम्स किंडो उम्र 23 वर्ष व करण महंत उम्र 30 वर्ष निवासी बतौली के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur