– संवाददाता –
अंबिकापुर,01 जून 2024 (घटती-घटना)।1 जून की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए है तो कई पुराने बदल गए है। अगर आप सड़क पर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो आज से ट्रैफिक नियम में होने वाले बदलाव के बारे में जरूर जान लें। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियम में बदलाव किया है। 1 जून 2024 से ड्राइविंग लाइसेंस का नया नियम लागू हो गया है। वहीं अगर गलती हुई 25000 रुपये तक का चलान कट सकता है।
1 जून से बदल गया
ड्राइविंग लाइसेंस का नियम
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस के नियम को आसान बना दिया है।. लाइसेंस के प्रोसेस को आसान बनाया गया है। नये नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर अपना ड्राइविंग टेस्ट दे सकता है। बता दें कि,पहले सिर्फ आरटीओ में ही ड्राइविंग टेस्ट होते थे,लेकिन अब आप किसी भी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल में जाकर वहां ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। सरकार इसके लिए उन सेंटर को सर्टिफिकेट इश्यू करेगी। नए नियम लागू होने से क्रभ्ह्र में लगने वाली लंबी कतार से आजादी मिल जाएगी। ड्राइविंग टेस्ट के बाद सेंटर आपको सार्टिफिकेट जारी करेंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप आरटीओ में लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे।
फीस में भी संसोधन
केंद्र सरकार ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन और रिन्यू के लिए संबंधित शुल्क में भी संशोधन किया है। नए नियम के तहत परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस या लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने या फिर रिन्यू के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur