Breaking News

अंबिकापुर@20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,01 जून 2024 (घटती-घटना)।
    गांधीनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। वह घर में शराब रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह को मुखबिर से जानकारी मिली की थाना क्षेत्र के नमनाकला शनिमंदिर के पास एक महिला अपने घर में शराब रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सीता चौहान नामक महिला के घर में छापेमारी की। महिला के कजे से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब जत किया है। जो बिक्री करने के लिए रखी थी। पुलिस ने आरोपी सीता चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply