अंबिकापुर,31 मई 2024 (घटती-घटना)। सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने 9 प्रकरण में 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना गांधीनगर पुलिस ने रोजगार कार्यलय के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी हेम सिंह, परमेश्वर राम निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी, कुम सिंह निवासी खडग़वां पाठकपुर थाना खडग़वां,अनूप कश्यप निवासी सुभाष चौक गांधीनगर,देवेंद्र गुप्ता,विकास दास निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली, भारत सिंह निवासी अगासी थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड़ में सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी रंजीत कश्यप निवासी गोधनपुर गांधीनगर, प्रभाकर तिवारी बौरीपारा शिकारी रोड़, शुभम त्रिपाठी निवासी साीपारा अम्बिकापुर, हरिहर प्रधान निवासी नवापारा के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक सेबेस्टीन कुजूर, उप निरीक्षक रम्भा साहू, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, महिला आरक्षक शांति लकड़ा, आरक्षक रिंकू गुप्ता, रमन मण्डल, पवन यादव, देवेंद्र पाठक शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur