अंबिकापुर, 31 मई 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस के प्रतिनिधी के रुप में सक्रीय योगदान को ध्यान रख छाीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विष्णु सिंहदेव को पदोन्नत कर राज्य महासचिव बनाया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास के द्वारा इस बाबत् 28 मई को आदेश जारी किया गया है। वर्ष 2012 में युवा इंटक से अपने राजनैतिक जीवन को प्रारंभ करने वाले विष्णसिंहदेव 2019 में प्रदेश युवा कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता बने। इसके पूर्व 2014 से 2019 तक वो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदों पर रहे। युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव के साथ ही युवा कांग्रेस के रिसर्च विभाग में राष्ट्रीय संयोजक के पद पर रहे। जिला एवं प्रदेश के वरिष्ट कांग्रेस, युवा कंाग्रेस नेताओं ने उन्हें इस नियुक्ती की बधाई दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur