Breaking News

अंबिकापुर@विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या,पिता ने पति पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप

Share

अंबिकापुर,29 मई 2024 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर जिले के बसदेवपुर में 28 मई को विवाहिता ने कमरे में स्वयं को आग लगा ली। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता ने उसके पति पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उर्मिला सिंह पति दिपनारायण सिंह उम्र 30 वर्ष बैकुंठपुर जिले के ग्राम बसदेवपुर की रहने वाली है। इसके पिता भैयालाल ने आरोप लगाया है कि दोनों की शादी 2008 में हुई थी। 4-5 सालों तक सब ठीक था। इसके बाद उसके पति शराब पीकर मारपीट व छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। इससे वह काफी दिनों से परेशान थी। एक सप्ताह पूर्व उर्मिला पति के साथ अपने मायके आई थी। दोनों को समझाबुझा कर वापस भेज दिया गया था। 28 मई को उर्मिला के बेटा ने नाना को फोन कर जानकारी दी की मां आग लगा ली है। सूचना पर परिजन बैकुंठपुर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पति का कहना है कि घटना दिवस वह गुस्से में आकर आग लगा ली थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply