अंबिकापुर, 29 मई 2024 (घटती-घटना)। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की सक्रियता कमजोर पड़ते ही सरगुजा संभाग में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन से तापमान परमान चढ़ा हुआ है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। सरगुजा संभाग में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। बुधवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर 44.8,जशपुर डुमरबाहर 43.0,कोरिया बैकुंठपुर 43.9,सूरजपुर 43.5 दर्ज किया गया है। सुबह 11 बजे के बाद सूर्य की किरणें आग उगल रही है। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान हैं। वहीं बुधवार का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई महीनें में 11 वर्ष बाद अंबिकापुर का तापतान 44.2 डिग्री पहुंचा है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में 44.8 डिग्री पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी गर्म हवा के प्रवेश का क्रम उारी छाीसगढ़ में जारी है। जिसके प्रभाव से सरगुजा संभाग में भीषण गर्मी पड़ रही है। आग की तरह चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। लोग सुबह 11 बजे के बाद सडक¸ों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं तापमान में लगातार वृद्धि होने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं है।
संवहनी हवाओं का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार आगे आने वाले दिनों में लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 1-2 दिनों तक अधिकतम तापमान में उछाल देखी जा सकती है। वहीं तापमान के बढऩे से स्थानीय संवहनी हवाओं का प्रभाव भी सरगुजा संभाग पर दिख रहा है। शाम को आसमान मेघमय हो गया और कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा भी हुई। अम्बिकापुर में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur