अंबिकापुर,28 मई 2024 (घटती-घटना)। प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपए ठगी करने के मामले में बतौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अनिमा सिंह बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलगा की रहने वाली है। इसकी जान पहचान झारखंड के पलामू निवासी मंटू कुमार रवि से थी। अंबिकापुर में एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी खाली होने की जानकारी मंटू ने अनिमा को दी और उसे वहां नौकरी लगवा देने का झांसा दिया। युवक ने नौकरी के लिए 4 लाख रुप सिक्योरिटी मनी जमा करने की बात कही थी। युवती उसके झांसे में आकर अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख रुपए दी थी। पैसा लेने के बाद भी नौकरी लगवाने के लिए वह टाल मटोल करता रहा और न ही वह पैसा वापस कर रहा था। पीडि़ता ने मामेल की रिपोर्ट 13 मई को बतौली थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पलामू झारखंड रवाना हुई थी। पुलिस ने आरोपी मंटू कुमार रवि उम्र 24 वर्ष निवासी बासबार थाना नावा जयपुर जिला पलामू झारखण्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी,आरक्षक अशोक यादव,अहसान फिरदौशी,राजेश खलखो, अशोक भगत, भगलू राम शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur