Breaking News

अंबिकापुर@छत्त से गिरे जख्मी युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,27 मई 2024 (घटती-घटना)। छानी छाने के दौरान एक युवक नीचे गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामफल पिता प्यार साय उम्र 35 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चुनगढ़ी का रहने वाला था। वह 26 मई को अपने ससुराल लक्ष्मीपुर भटगांव में छानी छा रहा था। इस दौरान वह छानी से नीचे गिर गया और जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply