Breaking News

अंबिकापुर@चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,27 मई 2024 (घटती-घटना)। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सरगुजा पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर महिलाओं व नाबालिगों की अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने महेश कुमार (21) ग्राम हर्राटिका थाना मणिपुर व दूसरे प्रकरण में शिव जायसवाल (20) निवासी गुडरू रघुनाथनगर जिला बलरामपुर हाल मुकाम नवापारा अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं दरिमा पुलिस द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में तजेश्वर सिंह (21) निवासी नवगई थाना दरिमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 67(ए),67(बी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply