अंबिकापुर,26 मई 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा शनिवार को पुलिस मितान के सदस्यों द्वारा साइबर सिक्योरिटी,यातायात सुरक्षा,यातायात जागरुकता सहित, महिला सुरक्षा सम्बन्धी अभिव्यक्ति ऐप के सम्बन्ध में भाषण प्रतियोगिता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर संबंधित विषय पर अपने विचार दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएसी अलोक सिंह ढिल्लो उपस्थित थे। कार्यक्रम में 5 वीं के छात्र आहान सिंह द्वारा साइबर जागरुकता के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम में एएसी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आमनागरिकों को जागरूक करने एवं सामाजिक सुधार हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे। सरगुजा पुलिस निरंतर सुधार की दिशा में कार्यरत है, जिसमें अपराध रोकथाम और जागरुकता हेतु अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, एजुकेशन वेलोसिटी संस्थान के डायरेक्टर सुमित श्रीवास्तव,अर्चिता सिन्ह,यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केर्वत्य,पुलिस मितान टीम से तिवारी, सौम्या केशरी, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, फैज अहमद, साहिल खान, श्रेयांस तिवारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस मितान टीम के सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सरगुजा पुलिस की यह पहल न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रही, बल्कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur