अंबिकापुर,23 मई 2024 (घटती-घटना)। उर्स देखने आए युवक की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी है। युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मो. खुस्तर रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अक्षयपुर का रहने वाला है। वह बुधवार को अंबिकापुर तकिया मजार स्थित कव्वाली सुनने बाइक से आया था। वह बाइक क्रामंक सीजी 15 सीयू 4503 को पार्किंग में खड़ा किया था। गुरुवार की सुबह घर जाने निकाला तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur