Breaking News

अंबिकापुर@जमीन विवाद पर डंडे से जानलेवा हमला,दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,23 मई 2024 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ललाती में 17 अपै्रल की रात को जमीन विवाद को लेकर दो लोगों ने एक व्यक्ति को ठंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रामसाय ग्राम ललाती थाना उदयपुर का रहने वाला है। वह 17 अपै्रल की रात को घर में ही था। तभी गांव के सहस राम आया और रामसाय को गांव के ही एतवार साय के घर चलने के लिए बोला। पुरानी जमीन विवाद को लेकर सहस राम व एतवार साय ने मिलकर एतवार साय को डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह मौके पर ही बोहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए थे। वहीं पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सहस राम उम्र 32 वर्ष व एतवार साय उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34, 307 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply