अंबिकापुर,23 मई 2024 (घटती-घटना)। पार्टी करने के लिए रुपए मांगने नहीं देने पर कार सवार युवक के साथ मारपीट करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आशीष शर्मा शहर के नमनाकला का रहने वाला है। वह 21 मई की शाम को दोस्त के साथ कार से भगवानपुर रोड से एमजी रोड की ओर जा रहा था। भगवानपुर शराब भट्ठी रोड के पास अभिषेक सिंह कलचुरी उर्फ बैटुल एवं मो. जावेद सिद्दीकी उर्फ गोरा खान द्वारा आशीष शर्मा को कार से बाहर निकलने के लिए बोला। आशीष कार से बाहर निकला तो दोनों आरोपियों ने कहा कि पैसा बहुत कमा रहे हो पार्टी करने के लिए 5-10 हजार रुपए दो। रुपए देने से मना किए जाने से नाराज दोनों आरोपियों ने आशीष के साथ मारपीट किया था। आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद कुछ दूर जाने के बाद आशीष ने देखा की उसके गले से सोने का चेन नहीं था। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 327 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह कलचुरी उफऱ् बैटुल उम्र 38 वर्ष निवासी तिवारी बिल्डिंग के पास केदारपुर व मो. जावेद सिद्दीकी उफऱ् गोरा खान उम्र 43 वर्ष निवासी मोमिनपुरा पर्राडांड को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur