अंबिकापुर,22 मई 2024 (घटती-घटना)। बाल यौन शोषण (पॉस्को) एक्ट के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता ओनिमेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। यहा पिछले दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ओनीमेश सिनहा पिता तपन सिन्हा उम्र 42 वर्ष शहर के रहने वाला है। इसके खिलाफ 2 साल पूर्व बाल यौन शोषण का मामला कोतवाली में दर्ज किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। ओनिमेश सिन्हा का कांग्रेस शासन में उच्च पदों पर आसीन नेताओं के संपर्क में रहने के कारण इसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। कोतवाली पुलिस ने 19 मई को गिरफ्तार कर 20 मई को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur