Breaking News

अम्बिकापुर@आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की दिलाई गई शपथ

Share


अम्बिकापुर,21 मई 2024 (घटती-घटना)। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सरगुजा संभागायुक्त श्री जी.आर.चुरेंद्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस दौरान देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने,मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली गई। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply