अंबिकापुर,20 मई 2024 (घटती-घटना)। लूट के मामले में गांधीनगर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर जिले से मवेशी खरीद कर जशपुर जा रहे लोगों के साथ आरोपियों ने चाकू दिखाकर गंगापुर नला के पास 10 हजार रुपए व दो नग मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। सराईपानी रगरा थाना बगीचा जिला जशपुर का रहने वाला रामसाय 15 मई को गांव के ही चार अन्य लोगों के साथ कृषि कार्य के लिए मवेशी खरीदने सूरजपुर गया था। मवेशी खरीदकर अंबिकापुर के रास्ते पैदल सभी वापस घर लौट रहे थे। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित नाला के पास पहुंचे ही थे की दोपहर दो बजे दो अज्ञात व्यक्ति मिले और दोनों रामसाय व उसके अन्य साथियों को चाकू दिखाकर धरा धमकाकर सभी लोगों से 10 हजार रुपए नकद व दो नग मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रामसाय ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विजय सोनी (42) व मुराद खान (21) दोनों निवासी अजिरमा थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से 2 हजार रुपए नकद व दो नग लूटे गए मोबाइल जत किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur