अम्बिकापुर,19 मई 2024 (घटती-घटना)। अपहरण कर ले जाने व शादी का झांसा देकर लडक¸ी से बलात्कार करने के मामले में पुलिस चौकी केरजू ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार देवराज सेठी (21) ग्राम शेखरपुर थाना पत्थलगांव का रहने वाला है। 25 अपै्रल को वह एक लडक¸ी को उसके घर से अपहरण कर ले गया और कई दिनों तक अपने साथ रखा। वह लडक¸ी से शादी करने का झांसा देकर बलात्कार भी किया था। पीड़ता 13 मई को घर वापस आई और गुमसुम रहती थी। परिजन द्वारा पूछेजाने पर वह घटना की जानकारी दी। परिजन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस चौकी केरजू में दर्ज कराई थी। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 (2)(ढ) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिय है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur