Breaking News

अंबिकापुर@शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट की हुई कार्रवाई

Share

अंबिकापुर,18 मई 2024 (घटती-घटना)। शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने दो वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ रोड में वाहनों की जांच कर रही थी। पिकअप क्रमांक यूपी 64बीटी 3651 का चालक काफी तेज व खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। पुलिस ने उसे रोकर पूछताछ की तो अपना नाम प्रकाश राजवाड़े उम्र 32 वर्ष निवासी कुंजनगर थाना जयनगर बताया। जो कि शराब के नशे में था। वहीं दूसरे ममाले में कार क्रमांक सीजी 10 एक्स 8299 का चालक पौलूस कुजूर (57) वर्ष निवासी बैंकर्स कॉलोनी थाना गांधीनगर शराब के नशे में था और वह काफी तेज व खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। पुलिस ने दोनों मामले में वाहन चालकों पर धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply