अंबिकापुर,18 मई 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के तकिया रोड में दो घरों में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक¸र 30 हजार नकदी सहित चार लाख रुपए मूल्य के अधिक के जेवरात पार कर दिया है। वहीं दूसरे घर से 14 हजार रुपए नकदी सहित 50 हजार रुपए की चोरी बताई जा रही है। दोनों मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार समर बहादुर जायसवाल तकिया रोड का रहने वाला है। स्कूल में बच्चों की गर्मी की छुट्टी होने के कारण परिवार के सभी सदस्य अपने मूल निवासी धंधापुर राजपुर 3 अपै्रल को गए थे। घर में ताला बंद था। 17 मई की शाम को समर बहादुर वापस अपने घर तकिया आया तो पता चला की घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नकदी सहित दो नग सोने की हार, 6 नग अंगूठी व अन्य कई सोने चांदी के जेवारात व कपड़ा, बर्तन नहीं थे। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। वहीं दूसरी मामला तकिया का ही है। सुमन राम 16 मई को एक महिला रिश्तेदार इसके घर आई थी। गर्मी के कारण सुमन राम पूरे परिवार के साथ घर के बाहर सोया था। वहीं महिला रिश्तेदार घर के अंदर थी। इसी बीच अज्ञात चोर ने घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे 14 हजार नगदी सहित सोने-चांदी का जेवरात पार कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur