अंबिकापुर, 16 मई 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उडऩदस्टा टीम ने 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को बिक्री करने के लिए रखा था। आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली की गांाीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमापतरा सरगांवा निवासी राकेश यादव अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उडऩदस्ता की टीम राकेश यादव के घर दबिश दी। टीम ने कुल 15 लीटर महुआ शराब जत किया है। इसके अलावा आरोपी के घर से 150 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उडऩदस्ता टीम ने आरोपी राकेश यादव के खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur