अंबिकापुर,16 मई 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पीडलूडी के संयुक्त टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के कुल 7 लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। अति दुर्घटना जन्य क्षेत्र में बोर्ड लगाने व अन्य सडक¸ सुरक्षा उपायों के लिए चर्चा की गई।
सरगुजा पुलिस,राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पीडलूडी के संयुक्त तत्वाधान मे जिले मे सडक¸ दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित सिलसिला, नवीन ढाबा झरगवा, कन्या हाई स्कूल बतौली, कुनकुरी घाट पुलिया,शांतिपारा हाई स्कूल,शांतिपारा पुलिया,सेदम हाई स्कूल पुलिया सहित अन्य दुर्घटना जन्य क्षेत्र के लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा लैक स्पॉट का निरीक्षण कर सडक¸ दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनके निदान के सम्बन्ध में चर्चा कर सडक¸ में तकनिकी सुधार किये जाने हेतु अग्रिम कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। अति दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में सम्बन्धी बोर्ड लगाने, लैक स्पॉट जगहों पर डामरीकरण कराने, सडक¸ों पर संकेतकों सहित वाहन स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने सम्बन्धी स्थलों का चिन्हांकन किया गया एवं संयुक्त टीम द्वारा सडक¸ों में आवश्यक सुधार कराने प्रस्ताव बनाकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी,थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी,यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त,राष्ट्रीय राजमार्ग से अभियंता नितेश तिवारी,पीडलूडी सब इंजीनियर नवीन सिन्हा,दिलीप सक्सेना, कैवर्त, सहित पीबीसीएल कम्पनी के इंजीनियर सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur