Breaking News

अंबिकापुर@नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,15 मई 2024 (घटती-घटना)। 5 दिन पूर्व एक युवक ने नाबालिग लडक¸ी का अपहरण कर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 10 मई को अचानक एक नाबालिग लडक¸ी गायब हो गई थी। परिजन ने नाबालिग को अज्ञात द्वारा अपहरण किए जाने की रिपोर्ट बतौली थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 363 कायम कर नाबालिग बच्ची की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आकाश चौहान उर्फ गणेश उम्र 18 वर्ष निवासी बटुराबहार थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह नबालिग का अपहरण करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके कजे से नाबालिग लडक¸ी को बरामद किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिय है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 366, 376 (2)(ढ), एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक शिवमन कौशिक, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, पूनम भगत, आरक्षक भगलू राम पैकरा, एहसान फिऱदौशी, राजेश खलखो शामिल रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply